MP News : मंत्रि-परिषद बैठक में सीएम यादव ने जीएसटी सुधार और स्वदेशी अभियान पर दिया जोर

By: Degital Team

On: Wednesday, September 10, 2025 9:08 AM

MP News : मंत्रि-परिषद बैठक में सीएम यादव ने जीएसटी सुधार और स्वदेशी अभियान पर दिया जोर
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम ने जीएसटी सुधार, स्वदेशी अभियान और पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की।

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को संबोधित करते हुए जीएसटी सुधारों और आगामी योजनाओं पर जोर दिया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जीएसटी रिफॉर्म आम जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने मंत्रियों से अपील की कि इन सुधारों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार को बढ़ाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इस बार दीपावली “स्वदेशी से समृद्धि” के संकल्प के साथ मनाई जाए। उन्होंने मंत्रियों से आग्रह किया कि हर नागरिक को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करें।

पीएम मोदी के दौरे पर चर्चा

बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन होगा। साथ ही “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार”, “एक पेड़ मां के नाम”, “एक बगिया मां के नाम”, पीएम-जनमन योजना और मिशन कर्मयोगी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने बताया कि दशहरे के बाद प्रदेशभर के कलेक्टर और कमिश्नरों की क्लास भोपाल में होगी। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे, जिनमें कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी और पुलिस कमिश्नर भी शामिल होंगे। इस दौरान आगामी वर्षों की कार्ययोजना और विजन डॉक्यूमेंट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए योजनाओं की ठोस रूपरेखा बनाना जरूरी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे जनता से जुड़े सभी मुद्दों को गंभीरता से लें और सुधारों का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now