MP News : इंदौर के एमवाय अस्पताल चूहा कांड पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

By: Degital Team

On: Monday, September 15, 2025 3:36 PM

MP News : इंदौर के एमवाय अस्पताल चूहा कांड पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News : इंदौर के एमवाय अस्पताल चूहा कांड मामले में सोमवार को इंदौर खंडपीठ में सुनवाई होगी। कोर्ट ने शासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

इंदौर। एमवाय अस्पताल के चूहा कांड पर सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। अदालत ने 10 सितंबर को ही याचिका दायर कर शासन को निर्देश दिए थे।

कोर्ट ने कहा था कि शासन यह बताए कि अस्पताल में हुआ क्या था। घटना के बाद किस पर कार्रवाई की गई और अब हालात क्या हैं।

निर्देश मिलने के बाद शासन की ओर से टीम का निरीक्षण किया गया। इसमें अतिरिक्त महाधिवक्ता विश्वजीत जोशी, उप महाधिवक्ता सुदीप भार्गव और सहायक अधिवक्ता कृतिका होते शामिल थे। टीम ने एमवाय अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण में शिशुरोग विभाग, शिशु सर्जरी विभाग और एनआईसीयू समेत कई वार्ड देखे गए।

टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट में पेश की जाएगी। सुनवाई में यह साफ होगा कि शासन ने घटना के बाद कौन-कौन से कदम उठाए हैं।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now