PM मोदी का 75वां जन्मदिन में धूमधाम से मनाया गया, अंबानी ने ट्विटर पर विडिओ पोस्ट कर दी बधाई

By: Degital Team

On: Wednesday, September 17, 2025 3:21 PM

PM मोदी का 75वां जन्मदिन में धूमधाम से मनाया गया, अंबानी ने ट्विटर पर विडिओ पोस्ट कर दी बधाई
Google News
Follow Us
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देश में उत्साह से मनाया गया। मुकेश अंबानी, राजनीतिक हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, देशभर में जश्न

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उद्योग जगत, राजनीतिक हस्तियों और दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह दिन 1.45 अरब भारतीयों के लिए उत्सव का दिन है। अंबानी ने पीएम मोदी को भारत का सबसे आदरणीय और प्रिय नेता बताया।

मुकेश अंबानी ने इच्छा जताई कि जब स्वतंत्र भारत 100 साल पूरे करे, तब भी मोदी जी देश की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल के साथ मनाया जा रहा है। अंबानी ने शुभकामनाएं केवल अपनी ओर से ही नहीं, बल्कि अंबानी परिवार, रिलायंस परिवार और पूरे भारतीय उद्योग जगत की ओर से दीं।

भाजपा ने शुरू किया “सेवा पर्व”

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर NaMo ऐप से “सेवा पर्व” नाम की पहल शुरू की गई। यह डिजिटल वॉलंटियरिंग अभियान 15 दिनों तक चलेगा। यह 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान लोग विभिन्न सामाजिक कार्यों में जुड़ सकेंगे। साथ ही वे पीएम मोदी की जीवन यात्रा को जान सकेंगे और शुभकामनाएँ साझा कर सकेंगे।

 दुनियाभर से आई  शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई केवल भारत से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से मिलीं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 सितंबर को ही फोन कर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने भारत के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन देश भर में त्योहार जैसा माहौल लेकर आया। आम लोग से लेकर विशेष हस्तियां तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को बधाई दी।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now