नवरात्र मेला : रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएँ, 28 ट्रेनों को मिलेगा मैहर में ठहराव

By: Degital Team

On: Saturday, September 20, 2025 5:30 PM

नवरात्र मेला : रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएँ, 28 ट्रेनों को मिलेगा मैहर में ठहराव
Google News
Follow Us
---Advertisement---

नवरात्र मेला : मां शारदा देवी मंदिर नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया। 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 28 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पाँच मिनट का स्टॉप मिलेगा।

मैहर। मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु मैहर पहुँचते हैं। इस बार भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है।

पश्चिम मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 14 जोड़ी यानी 28 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव मिलेगा। सभी ट्रेनों को पाँच मिनट का अतिरिक्त स्टॉप दिया जाएगा।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में सभी 28 ट्रेनों का समय तय रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा कार्यक्रम समय सारिणी के अनुसार ही बनाएं। रेलवे का यह कदम नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होगा।

प्रमुख ट्रेनों का समय

लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) सुबह 3:15 बजे मैहर पहुँचेगी और 3:20 बजे रवाना होगी।
गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11056) रात 8:25 बजे पहुँचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, पटना-पूर्णा एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों को भी मैहर स्टेशन पर पाँच मिनट का ठहराव मिलेगा।

रेल अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। साथ ही स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ से भी बचाव हो सकेगा।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now