MP News : इंदौर एयरपोर्ट कांड में डॉक्टर पर कार्रवाई, इंदौर की स्वच्छता पर सवाल

By: Degital Team

On: Sunday, September 28, 2025 5:56 PM

MP News : इंदौर एयरपोर्ट कांड में डॉक्टर पर कार्रवाई, इंदौर की स्वच्छता पर सवाल
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News : इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चूहे ने काट लिया। मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन ने डॉक्टर को हटाया, अस्पताल और एजेंसियों को नोटिस दिया।

इंदौर। पिछले दिनों देश का सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर एक यात्री को चूहा काट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने कड़ा एक्शन लिया है।

33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ बैंगलुरु जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह टर्मिनल के अंदर रिक्लाइनर पर बैठे थे। तभी अचानक उनकी पैंट में चूहा घुस गया। चूहे ने उनके घुटने के पीछे काट लिया।

अरुण की पत्नी ने बताया कि मेडिकल स्टाफ मौके पर मदद के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने इलाज तुरंत करने से मना कर दिया। इसलिए अरुण का इलाज बाद में बैंगलुरु में हुआ।

घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार्रवाई की। ड्यूटी डॉक्टर को हटा दिया गया। अमलतास अस्पताल समूह को नोटिस दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक वी.के. सेठ ने कहा कि डॉक्टर का रवैया संवेदनशील नहीं था। इसके लिए तुरंत बदलाव किया गया है। उन्होंने साफ किया कि मरीज से अभद्रता नहीं की गई थी।

एयरपोर्ट ने पेस्ट कंट्रोल कंपनी और सफाई एजेंसी पर भी जुर्माना लगाया है। पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर 500 रुपये और क्लीनिंग एजेंसी पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब एजेंसी हर दूसरे दिन पेस्ट कंट्रोल का काम करेगी।

इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला इंदौर की छवि पर दाग है। ‘स्वच्छ इंदौर’ की पहचान को इससे बड़ा झटका लगा है।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now