हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : इंदौर के विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे अमीर

By: Degital Team

On: Thursday, October 2, 2025 6:17 PM

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : इंदौर के विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे अमीर
Google News
Follow Us
---Advertisement---

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मध्यप्रदेश के अमीर कारोबारियों की संपत्ति और रैंकिंग जारी। इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल पहले स्थान पर रहे।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : मध्यप्रदेश के अरबपतियों में इंदौर के विनोद अग्रवाल नंबर-1

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : बुधवार को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हुई। इस बार भी मध्यप्रदेश के सबसे अमीरों की सूची में इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल पहले स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 9500 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले साल वह 7100 करोड़ पर थे। यानी एक साल में 2400 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। हर दिन औसतन 6.57 करोड़ जुड़ते गए।

पाथ ग्रुप की संपत्ति में गिरावट

हाल ही में ईडी के छापों से चर्चा में आए पाथ ग्रुप भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नितिन अग्रवाल की संपत्ति पहले 1300 करोड़ थी। इस बार घटकर 1230 करोड़ रह गई। उनकी रैंक भी गिरकर 1522 हो गई है।

उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा

उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति इस साल घटी है। बीते साल 3500 करोड़ के साथ वह 709वें स्थान पर थे। अब वह 767वें नंबर पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 3410 करोड़ रह गई है।

शक्ति पंप के दिनेश और सुनील पाटीदार

शक्ति पंप से जुड़े कारोबारी दिनेश पाटीदार की स्थिति कमजोर हुई है। बीते साल उनकी संपत्ति 3400 करोड़ थी और वह 732वें स्थान पर थे। अब यह घटकर 1440 करोड़ रह गई है और रैंक गिरकर 1399 हो गई।
हालांकि इसी कंपनी के सुनील पाटीदार की स्थिति बेहतर हुई। 2024 में वे 1200 करोड़ के साथ 1445 नंबर पर थे। इस बार उनकी संपत्ति 2050 करोड़ हो गई है और वे 1094वें पायदान पर पहुंच गए।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 : इंदौर के विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे अमीर

आनंद ज्वेलर्स और राजरतन

इंदौर के आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति बढ़ी है। अब उनके पास 1220 करोड़ की पूंजी है। वह इस बार 1525वें स्थान पर हैं। पहले वह 1534 नंबर पर थे।
वहीं राजरतन के सुनील चौरड़िया की संपत्ति घटी है। पिछले साल उनके पास 2100 करोड़ थे और वे 1016वें स्थान पर थे। अब उनकी संपत्ति 1330 करोड़ है और वे 1470 नंबर पर पहुंच गए।

अन्य कारोबारी

जीआर इन्फ्रा के विनोद अग्रवाल की संपत्ति 1700 करोड़ से बढ़कर 1820 करोड़ हो गई है। उनकी रैंक भी सुधरी है और अब वह 1206 नंबर पर हैं।
जयदीप इस्पात कंपनी के विमल तोड़ी की संपत्ति पहले 1500 करोड़ थी। अब 1270 करोड़ रह गई है। उनकी रैंक भी गिरकर 1298 से 1507 हो गई।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now