मध्य प्रदेश में किसानों को 10 घंटे बिजली, विवादित सर्क्यूलर रद्द – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By: Degital Team

On: Wednesday, November 5, 2025 5:45 PM

मध्य प्रदेश में किसानों को 10 घंटे बिजली, विवादित सर्क्यूलर रद्द – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता है। विवादित बिजली सर्क्यूलर को रद्द कर दिया गया है और जिम्मेदार अधिकारी को हटाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले – किसानों का हित सर्वोपरि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित सरकार के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर स्थिति में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मीडिया में जारी संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस सर्क्यूलर को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बनी थी, उसे तुरंत निरस्त कर दिया गया है। इस विवादित सर्क्यूलर से जुड़े चीफ इंजीनियर को भी पद से हटा दिया गया है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार काम कर रही है। किसानों के समग्र विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति से जुड़ा विवादित आदेश अब पूरी तरह रद्द है और इसे जारी करने वाले अधिकारी पर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान को पर्याप्त बिजली और सुविधाएं मिलें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के विकास के लिए कोई भी निर्णय सदैव उनके हित में ही लिया जाएगा।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now