CG News : रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर वायरल, महिला आयोग ने जांच के आदेश दिए

By: Degital Team

On: Sunday, September 14, 2025 5:05 PM

CG News : रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर वायरल, महिला आयोग ने जांच के आदेश दिए
Google News
Follow Us
---Advertisement---

CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी का पोस्टर इंस्टाग्राम पर वायरल होने से हड़कंप। महिला आयोग ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। कांग्रेस और बजरंग दल ने भी सरकार पर निशाना साधा। रायपुर में वायरल हुआ यह मामला राजधानी की कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ते फेक प्रचार को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर वायरल, महिला आयोग सख्त 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में इंस्टाग्राम पर एक न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हो गया है। इस पोस्टर में पार्टी की जगह और आयोजन की डिटेल्स दी गईं थीं। इसमें दावा किया गया कि यह पार्टी 18+ कपल्स, युवतियों और महिलाओं के लिए होगी। पोस्ट सिनफुल राइटर1 नामक आईडी से डाला गया था। सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल गया। इसके बाद पुलिस और महिला आयोग हरकत में आ गए।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्वतः संज्ञान लिया। उन्होंने रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख को जांच का निर्देश दिया। आयोग ने कहा है कि दो दिन में प्राथमिक रिपोर्ट दी जाए। साथ ही जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी।

CG News : रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर वायरल, महिला आयोग ने जांच के आदेश दिए

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पोस्ट करने वाले की पहचान हो जाएगी।

पहले भी विवादित आयोजन

यह पहली बार नहीं है जब राजधानी में विवादित आयोजन का मामला सामने आया हो। इससे पहले विधानसभा रोड के एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी रखी गई थी। उस आयोजन का बजरंग दल और अन्य संगठनों ने जमकर विरोध किया था।

कांग्रेस ने साधा निशाना

न्यूड पार्टी पोस्टर वायरल होने पर कांग्रेस ने सरकार और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिना प्रशासनिक संरक्षण ऐसे आयोजन संभव नहीं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार का डर खत्म होने से ऐसे ट्रेंड बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इसे प्रदेश की संस्कृति पर हमला बताया।

बजरंग दल की चेतावनी

बजरंग दल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। विभाग संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो संगठन खुद क्लबों को बंद कराएगा।

सरकार की प्रतिक्रिया

सरकार भी मामले पर सक्रिय दिखी। ‘गृह मंत्री विजय शर्मा’ ने कहा कि “इस तरह की धृष्टता बर्दाश्त नहीं होगी।” ‘पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल’ ने कहा कि “इस तरह के आयोजनों से प्रदेश की छवि खराब होती है।” ‘स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल’ ने साफ किया कि “दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और संस्कृति को आहत करने वाले किसी आयोजन को छूट नहीं दी जाएगी।”

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now