जीएसटी बचत उत्सव : आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना अब होगा साकार – सीएम यादव

By: Degital Team

On: Tuesday, September 23, 2025 5:03 PM

जीएसटी बचत उत्सव : आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना अब होगा साकार - सीएम यादव
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द हकीकत बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती को दीपावली का उपहार बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना होगा पूरा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना अब केवल संकल्प नहीं, बल्कि जल्द ही साकार होने वाली हकीकत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर नागरिक को बराबर का सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में हुए “जीएसटी बचत उत्सव” कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती देशवासियों के लिए बचत की सौगात है। इसे दीपावली का उपहार कहा जा सकता है।

बाजार में भ्रमण और संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवारा क्षेत्र की पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी हाउस तक पैदल चले। रास्ते भर दुकानों में जाकर उन्होंने “जीएसटी बचत उत्सव” के स्टीकर्स लगाए। उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से आत्मीय बातचीत की।

बाजार की महिलाओं ने जीएसटी दर घटने पर खुशी जताई। कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुकानों से स्वदेशी वस्त्र और परिधानों की खरीद भी की।

जनता से मुलाकात

जीएसटी बचत उत्सव : आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना अब होगा साकार - सीएम यादव

मुख्यमंत्री ने जगह-जगह ग्राहकों और आमजनों से हाथ मिलाया और बातचीत की। पूरे बाजार में उनका स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। व्यापारी और आमजन उत्साहित नजर आए।

स्वदेशी अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापारियों से कहा कि नई जीएसटी दरें बचत और समृद्धि लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुआ यह कदम देश में “जीएसटी बचत उत्सव” बन चुका है।

उन्होंने सबको स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग तब ही प्रशस्त होगा जब हम स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में यह कटौती ऐतिहासिक कदम है। यह आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now