RRB NTPC 12th Level Bharti 2025

RRB NTPC 12th Level Bharti 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)India

RRB NTPC 12th Level Bharti 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के 12वीं स्तर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की शुरुआत 28 अक्टूबर 2025 से हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर 27 नवंबर 2025 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें शामिल हैं –

  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2424 पद
  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 163 पद
  • लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट: 384 पद
  • ट्रेन क्लर्क: 77 पद

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

ज़्यादा जानें
फ़ैशन का सामान बेचने वाली सबसे अच्छी दुकानें

आवेदन शुल्क

  • जनरल/OBC/EWS: ₹500
  • SC/ST/EBC/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250
  • परीक्षा में शामिल होने पर जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य श्रेणियों को ₹250 वापस किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • “NTPC Inter Level Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • Job Type: Full-Time
  • Salary: वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क – ₹21,700 (लेवल-3) जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट – ₹19,900 (लेवल-2) लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट – ₹19,900 (लेवल-2) ट्रेन क्लर्क – ₹19,900 (लेवल-2)
  • Experience: Fresher
  • Qualification: 10 + 12
  • Skills: Nil
  • Benefits: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
  • Last Date to Apply: 2025-11-27