कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब सेलेब्रिटी पैरेंट्स बन गए हैं। शादी के चार साल बाद कपल ने बेटे का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं बधाइयाँ।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता
बी-टाउन के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब सेलेब्रिटी पैरेंट्स बन गए हैं। शादी के चार साल बाद दोनों ने अपनी जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू किया है।
42 साल की उम्र में कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी विक्की की पत्नी ने कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर दी। पोस्ट वायरल होते ही फैंस और सेलिब्रिटीज ने कपल को शुभकामनाएं दीं।
अस्पताल से घर पहुंचे कैटरीना-विक्की
बेबी बॉय के जन्म के एक हफ्ते बाद कैटरीना और विक्की को मुंबई के कैथोलिक हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैटरीना की कार दिख रही है, लेकिन बेबी और नई मां की झलक नहीं मिली।
कौशल परिवार ने नन्हे मेहमान का गर्मजोशी से स्वागत किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर पर केवल करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद रहे।
स्टार कपल्स का निजी जीवन
हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड स्टार पैरेंट्स ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी जैसे कपल्स ने भी यही फैसला लिया था। कैटरीना और विक्की भी अपने बेटे को कैमरों से दूर रख सकते हैं।







