Red Fort Car Blast : राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में हुआ जोरदार विस्फोट। घटना में 12 लोगों की मौत, 20 घायल। पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया।
दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट, 12 की मौत, कई घायल
Red Fort Car Blast : राजधानी दिल्ली सोमवार शाम जोरदार धमाके से हिल गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।
STORY | Toll in blast near Red Fort rises to 12
The death toll in the blast near Red Fort rose to 12, with three more people succumbing to injuries, police said on Tuesday.
READ: https://t.co/8m7QPdhp8X pic.twitter.com/zOpjWjgSCs
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई मीटर दूर तक सुनी गई। पास में खड़ी गाड़ियों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास की इमारतों में झटके महसूस हुए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। तीन और गाड़ियाँ आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#WATCH | A call was received regarding an explosion in a car near Gate No. 1 of the Red Fort Metro Station, after which three to four vehicles also caught fire and sustained damage. A total of 7 fire tenders have reached the spot. A team from the Delhi Police Special Cell has… pic.twitter.com/F7jbepnb4F
— ANI (@ANI) November 10, 2025
दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आम वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट पार्क की गई कार में हुआ था। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाके की वजह क्या थी।
राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन जांच की जा रही है। पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।







