Bhopal News : करीब दो साल पुरानी भाजपा की शहर सरकार ने नगर निगम की सत्ता में अंततः कांग्रेस के 3 बागी पार्षदों साथ स्पष्ट बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। दरअसल महापौर के नेतृत्व और भाजपा की रीतियों-नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए नगर निगम के वार्ड क्रमांक-27 के पार्षद राजेश कुमार सूर्यवंशी, वार्ड-30के अच्छेलाल कोल एवं वार्ड-43के पार्षद सौरभ मलिक ने सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस अवसर पर नगर निगम सतना के स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य आदित्य यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 45 पार्षदों वाली नगर निगम परिषद में सोमवार को कांग्रेस के पार्षदों के आ जाने से अब भाजपा के पार्षदों की कुल संख्या 26 हो गई है।