Singrauli News : आशा कार्यकर्ताओं के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। छेड़खानी कर रहे युवक को आशा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीट दिया। इस दौरान युवक वहां से फरार हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। घटना शनिवार की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वैढ़न महिला थाना के सामने टैक्सी स्टैण्ड के पास से कुछ आशा कार्यकर्ता गुजर रही थीं उसी दौरान एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की इसपर आशा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर चप्पलों से पिटायी कर दी इसके बाद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना का वीडियो किसी से सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके पास यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।
🔥 ✅ हमारे टेलीग्राम से जुड़े | Click Here |
🔥 ✅ Whatsapp से जुड़ें | Click Here |