Singrauli News : कई वर्षों से जिले में ब्राह्मणों के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा में संचालित संगठन को नई दशा दिशा देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी विस्तार को लेकर नवीन जिला अध्यक्ष अनंत चतुर्वेदी जी, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे जी के द्वारा बैठकर प्रारंभ कर दी गई है। एकता परिषद सिंगरौली की एक परंपरा के अनुसार प्रारंभिक कार्यों की शुरूआत भगवान शिव के चरणों के आशीर्वाद से प्रारंभ करने की बनाई गई है जिसका निर्वहन करते हुए आज नवजीवन विहार शिव मंदिर प्रांगण में युवा एवं वरिष्ठ जनों के समक्ष कई गतिविधियों के साथ कार्यकारिणी विस्तार पर विशेष चर्चा हुई।
इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रवीन शुक्ला, प्रदेश सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी, विनोद शर्मा, वशिष्ठ उपाध्याय, धीरेंद्र दुबे, राजकुमार पांडे, प्रभात चतुर्वेदी, राजेश दुबे माखन, अरविंद दुबे, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, धीरेंद्र दुबे, अमरीश दुबे, राजेश कुमार दुबे (माखन), राम दरस पांडेय,अंकुर मिश्रा, धीरज कुमार शुक्ला, हेमराज त्रिपाठी, शुभम् पांडेय, अरविंद कुमार दुबे.