Singrauli News : गुरुवार को एक और जहां पूरा देश आजादी का जश्न मनाने में जुटा हुआ था, वहीं मोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला को घर में अकेली पाकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया गया। हालांकि तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाने पहुँची जियावन क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ मोरवा बस स्टैंड के पीछे किराये के मकान में रहती है। 15 अगस्त की सुबह वह घर पर अकेली थी। उनके पति अपने बच्चों को लेकर स्कूल के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में गए हुए थे। वह घर का काम निपटाकर नहा रही थी की तभी अंबेडकर निवासी 20 वर्षीय पियूष सहिश ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसने कहा कि वह जन्माष्टमी का चंदा लेने आया है।
महिला आरोपी युवक को जानती थी, क्योंकि वह पास के ही दुकान में आते रहता था। महिला ने कहां की बेटा बाद में आना अभी घर पर कोई नहीं है। स्थिति को भांपते हुए युवक दीवार फांद कर घर में घुस गया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पति के लौट के बाद पीड़िता ने उसे आप बीती बताई। इसके बाद दोनों थाने जा पहुंचे। इधर मामले को संज्ञान लेते हुए *निरीक्षक कपूर त्रिपाठी* ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपराध क्रमांक 617/24 धारा 64(1), 351(3) एवं 332(b) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं शुक्रवार सुबह आरोपी पीयूष सहिश पिता राजू सहिश उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक आर पी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भोला पटेल, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, अर्जुन सिंह एवं आरक्षक मंगलेश्वर की अहम भूमिका रही।