एमपी न्यूज़ : आने जाने वाले राहगीरों को अक्सर आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है वही आए दिन किसान आवारा मवेशियों की उचित व्यवस्था कराए जाने के लिए मांग करते चले आ रहे हैं आवारा मवेशी किसानों की फसल को क्षण भर में सफाचट कर देते हैं और अब मोहन सरकार इन किसानों और राहगीरों की समस्या को देखते हुए पांच सदस्य समिति का गठन की है जिसको 15 दिन के अंदर अभियान चलाकर इन मवेशियों पर नियंत्रण पाया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने गठित की पांच सदस्य टीम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 अगस्त 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह के आदेश के मुताबिक लिखा गया है कि राज्य शासन द्वारा प्रमुख मार्गों पर 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशी के नियंत्रण हेतु निम्न अनुसार समिति का गठन करता है।
- जिसमें अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है।
- इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है।
- इसके साथ ही प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन नगरीय आवास एवं विकास को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है।
- प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा अब 15 दिन के भीतर आवारा घूम रहे मवेशियों को ऊपर नियंत्रण पाना है और यह अभियान चला करके किया जाएगा।