MP News: केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बुधनी और रेहटी में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बुधनी और विदिशा की आवाज पूरे हिन्दुस्तान में बुलंद हुई है। इस प्यार का कर्ज उतारने में वो जी- जान लगा देंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों से संवाद भी किया। बहनों ने चौहान को विशाल राखी भेंट की और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। चौहान ने कि मप्र की बहनों का तो इस योजना का लाभ मिला ही है, लेकिन अब महाराष्ट्र में भी ये लाड़की बहीण योजना के नाम से शुरू गई है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों में बहनों के लिए योजना शुरू की गई है।
चौहान ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
चौहान बुदनी से रेहटी जा रहे थे। रास्ते में एक महिला सड़क पर घायल दिखाई दी। शिवराज ने अपना काफिला रोका और काफिले में शामिल एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया।