Teachers Day 2024 : कल 5 सितंबर को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया जाएगा और मध्य प्रदेश के 14 सरकारी शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा आपको बता दें कि इस वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हाल में मनाया जाएगा.
इस वर्ष समारोह में 14 सरकारी शिक्षकों को पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के पुरस्कृत दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा इसमें प्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी में आठ शिक्षकों को और उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में कुल 6 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है इसके साथ ही इन शिक्षकों को ₹25000 की सम्मान राशि भी दी जाएगी वहीं साल और श्रीफल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
इन शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
श्रेणी | जिला | स्कूल का नाम | शिक्षक का नाम |
---|---|---|---|
प्राथमिक शिक्षक | दमोह | शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया | शीला पटेल |
प्राथमिक शिक्षक | शाजापुर | शासकीय नवीन प्रायमरी स्कूल ताजपुर | वैभव तिवारी |
माध्यमिक शिक्षक | ग्वालियर | शासकीय माध्यमिक शाला बाडौरी मुरार | बृजेश कुमार शुक्ला |
प्राथमिक शिक्षक | छिंदवाड़ा | शासकीय प्राथमिक शाला कउआखेड़ा | राकेश कुमार मालवीय |
प्राथमिक शिक्षक | गुना | शासकीय माध्यमिक शाला समरसिंगा | राजीव कुमार शर्मा |
प्राथमिक शिक्षक | राजगढ़ | बांगुपरा शासकीय प्राथमिक स्कूल | सुरेश कुमार दांगी |
प्राथमिक शिक्षक | खंडवा | शासकीय प्राथमिक शाला झूमरखाली | नीतू ठाकुर |
प्राथमिक शिक्षक | सिवनी | शासकीय प्राथमिक शाला भीरा खंडवा | संजय कुमार रजक |
उच्चतर माध्यमिक शिक्षक | इंदौर | गुरुकुलम महू | जगदीश सोलंकी |
उच्चतर माध्यमिक शिक्षक | छिंदवाड़ा | शासकीय उत्कृष्ट उमावि | अमिता शर्मा |
उच्चतर माध्यमिक शिक्षक | मंदसौर | शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 | कीर्ति सक्सेना |
व्याख्याता (उच्चतर माध्यमिक) | भोपाल | शासकीय उत्कृष्ट उमावि | राजेंद्र जसूजा |
उच्चतर माध्यमिक शिक्षक | उज्जैन | शासकीय कन्या उमावि सराफा | ज्योति तिवारी |
माध्यमिक शिक्षक | शहडोल | शासकीय एमएलवी उमावि | अंजना द्विवेदी |
ये भी पढ़ें : सैमसंग करने जा रहा है धमाल, ग्रंथों को रखने वाले रेहल जैसे ला रहा है डबल-फोल्डेबल स्मार्टफोन
ये भी पढ़ें : 16GB तक वर्चुअल रैम 256GB का स्टोरेज और 50MP का AI कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन की कीमत 14 हजार से भी कम