Singrauli Crime News : सिंगरौली जिले में बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे आरोपी विवेकानंद वैश्य पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, सिंगरौली पुलिस ने बताया कि विधायक के बेटे विवेकानंद वैश्य पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि 3 अगस्त गुरुवार शाम का है। घायल सूर्य प्रकाश खैरवार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर बाजार जा रहा था। लालचंद खेरवार और कैरू खेरवार भी उनके साथ थे। रास्ते में दीपक पनिका उनके आदित्य खेरवार और राहुल से बहस कर रहा था। यह देखकर, उन्होंने बीच-बचाव करने लगे। राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने उसी समय कार में बैठे हुए उन पर गोली चला दी।
पीड़ित व्यक्ति की कोहनी में गोली लगी। तब विवेकानंद गाड़ी चालू करके अपनी बंदूक छिपा लिया। पीड़ित को उनके साथी ने तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। विवेकानंद वैश्य को तभी से पुलिस खोज रही थी।