बरेली में अनोखा किस्सा: जीजा-साली और साला जीजा की बहन संग फरार, थाने में सुलझा मामला

By: Degital Team

On: Tuesday, September 16, 2025 8:37 PM

बरेली में अनोखा किस्सा: जीजा-साली और साला जीजा की बहन संग फरार, थाने में सुलझा मामला
Google News
Follow Us
---Advertisement---

यूपी के बरेली से अजब-गजब मामला सामने आया। युवक अपनी साली के साथ भागा तो अगले दिन उसका साला उसकी बहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को बरामद कर पंचायत के जरिए समझौता कराया।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। पहले एक युवक अपनी पत्नी की बहन यानी साली को लेकर फरार हुआ। अगले ही दिन युवक का साला उसकी बहन के साथ भाग गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाने में पंचायत बैठी और फिर आपसी समझौते से कहानी खत्म हो गई।

देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला है। यहां रहने वाला केशव कुमार (28 वर्ष) 23 अगस्त को अपनी 19 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब अगले ही दिन उसका साला रवीन्द्र (22 वर्ष), केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर चुपचाप निकल गया।

जीजा को साली से हुआ प्यार

पुलिस जांच में पता चला कि केशव की शादी छह साल पहले नवाबगंज इलाके में हुई थी। उसकी पत्नी से दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके, उसकी साली के साथ प्यार का रिश्ता बन गया। उधर, केशव की बहन और साले रवीन्द्र के बीच भी नजदीकी बढ़ी। इसके बाद दोनों जोड़ियों ने घर छोड़ने का फैसला किया।

पुलिस ने किया बरामद 

नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 14 और 15 सितंबर को दोनों जोड़ियों को बरामद कर लिया। उन्हें थाने लाया गया, लेकिन वहां मामला अलग मोड़ ले गया।

थाने में हुआ समझौता

पुलिस ने बताया कि थाने में दोनों परिवार आमने-सामने हुए। गांव और समाज के लोग भी बैठक में शामिल हुए। घंटों चली पंचायत के बाद आपसी रजामंदी से मामला खत्म कर दिया गया। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया।थाना प्रभारी ने कहा कि पूरा मामला आपसी सहमति से निपट गया है। पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now