MP News : मामला शिवपुरी के देहात थाने से है। जहां गौशाला में एक दंपत्ति के बीच कपड़े धोने को लेकर बहस हुई। बातचीत इतनी बढ़ गई कि पति ने क्रोधित होकर पत्नी की नाक काट दी। पत्नी को घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
गौशाला क्षेत्र में रहने वाली घायल 20 साल की मलाई आदिवासी के अनुसार आज कपड़े धो रही थी। उस समय उसका पति कुछ अतिरिक्त कपड़े लेकर आया और उसे कपड़े धोने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं इसे बाद में धो दूंगी। लेकिन पति क्रोधित हो गया और मेरे पर पहले हमला करने लगा। फिर वह मेरी छाती पर चढ़ गया और मेरी नाक को चाकू से काट डाला। जब मैं चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्र होकर मेरी जान बचाई।