Singrauli District Hospital : चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में पदस्थ चिकित्सकों की मनमानी से ओपीडी भगवान भरोसे चल रही है। चिकित्सकों के आने एवं जाने का समय तय नही है। तब मन आया तब अपने क्लिनिक व नर्सिंग होम में सेवाएं देने गुपचुप तरीके से निकल जा रहे हैं। वही आरोप है कि जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन लापरवाह चिकित्सकों पर शिकंजा नही कस पा रहे हैं।
तपती दुपहरी में मरीज दर-दर भटकने को मजबूर
दरअसल सिंगरौली जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न के कथित चिकित्सकों की मनमानी के चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां के अधिकांश चिकित्सक निर्धारित समय से न तो आते हैं और नही जाने का समय फिक्स है। आरोप है कि कथित चिकित्सकों के नर्सिंग होम या क्लिनिक में मरीजों की संख्या ज्यादा होने की जानकारी उनके स्टाफ से मिलते ही जिला चिकितसालय से रवाना हो जाते हैं। रवाना होने के पूर्व चाय पीने का आड़ बता देते हैं।
क्लिनिक एवं नर्सिंग होम का सहारा लेने को मजबूर
वही मरीज डॉक्टर साहबों के इंतजार में कई घण्टे बैठे रहते हैं। अंत में मजबूर होकर मरीज क्लिनिकों एवं नर्सिंग होम में सहारा लेते हैं। यह समस्या आज से नही काफी अर्से से है। लेकिन प्रभारी सिविल सर्जन इन लापरवाह चिकित्सकों पर शिकंजा नही कस पा रहे हैं। जिसके चलते कई चिकित्सकों की मनमानी जारी है। ऐसे में ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। यहां के कई मरीजों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
ये भी पढ़ें : Singrauli Biggest Dam : सिंगरौली क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध कौन सा है? जहां घुमक्कड़ों का लगा रहता है मेला
ये भी पढ़ें : Waterfall In Singrauli : भेड़ाघाट ही नहीं सिंगरौली का ये खूबसूरत वाटरफाल भी है मनमोहन, गर्मी में मिलता है AC मजा