Singrauli News : स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सरीधा जनशिक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई को लेकर स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों में हडकंप मचा हुआ है। दरअसल कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने शैक्षणिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में डीईओ एसबी सिंह तीन जुलाई को को चार शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करदा में सहायक ग्रेड 3 शिक्षक अमर प्रकाश सिंह अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोड़रिया पहुंचे थे, जहां पर पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्रीमान सिंह अनुपस्थित पाये गये थे। फिर वह शाउमावि करदा गये थे। जहां सहायक ग्रेड-2 शिक्षक लाल जी तिवारी अनुपस्थित मिले थे। डीईओ ने तीनो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
शिक्षक अमर सिंह का जवाब संतुष्टिपूर्वक नहीं पाया गया। वहीं श्रीमान सिंह ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। लालजी तिवारी का भी जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं पाया गया। जिसके बाद तीनो शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। वहीं तीनों को मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई विकासखंड चितरंगी में नियत किया गया है।
जनशिक्षक की रोकी गई एक वेतनवृद्धि
डीईओ ने तीन जुलाई को ही वेवहर विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र सरौधा विकासखंड देवसर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई थी। विद्यालय भवनों की पोताई व साफ-सफाई नगण्य थी। छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा बताया गया कि विद्यालय में शिक्षक मनमाने तौर से आते-जाते हैं। जनशिक्षा केंद्र सरौधा प्राचार्य द्वारा बताया गया कि जन शिक्षक सुरेश प्रजापति भ्रमण शेड्यूल भी जमा नहीं किया। प्रथम दृष्टया पाया गया था कि जनशिक्षक विद्यालयों का भ्रमण नियमित नहीं करते हैं। इसके बाद प्रजापति को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जवाब संतोषप्रद न पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से एक वेतन वृद्धि बंद करने का आदेश जारी किया गया।
ये भी पढ़ें : Contino ETB 100 : कामकाजी लोगों के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक साइकिल, एक किलोमीटर की लागत मात्र 6 पैसे