Rewa News : रीवा-महू स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत, त्योहार पर होगा सफर आसान

By: Degital Team

On: Tuesday, September 9, 2025 6:20 PM

Rewa News : रीवा-महू स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत, त्योहार पर होगा सफर आसान
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa News : रेलवे ने रीवा से महू (डॉ. अंबेडकर नगर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में पांच फेरे लगाएगी। जानिए पूरा शेड्यूल।

त्योहारों सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रीवा और महू (डॉ. अंबेडकर नगर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल पांच चक्कर लगाएगी। इससे यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी।

यह ट्रेन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक हर शनिवार रीवा से चलेगी और रविवार को महू पहुंचेगी। वापसी में यह 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हर रविवार महू से रवाना होगी और सोमवार को रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 18 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सतना, मैहर, इटारसी शामिल हैं।

ट्रेन का शेड्यूल

  • शनिवार रात 10:20 बजे रीवा से प्रस्थान
  • रविवार दोपहर 3:05 बजे महू आगमन
  •  सुबह 10:05 बजे सीहोर,
  • 11:05 बजे शुजालपुर,
  • दोपहर 11:50 बजे मक्सी,
  • 1:21 बजे देवास
  • दोपहर 2:15 बजे इंदौर पहुंचेगी।

कोच की व्यवस्था

इस स्पेशल ट्रेन में सभी वर्ग के यात्रियों के लिए कोच उपलब्ध होंगे। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं। इससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सकेगी।

त्योहारों में सुविधा

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे बड़ा कदम उठा रहा है। 21 सितंबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका फायदा खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को होगा। रीवा-महू स्पेशल ट्रेन सीधा सफर उपलब्ध कराएगी। यह त्योहार पर पैसेंजरों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now