Rewa News : रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो वायरल, बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और स्कूल में कराया दाखिला

By: Degital Team

On: Thursday, September 18, 2025 3:01 PM

Rewa News : रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो वायरल, बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और स्कूल में कराया दाखिला
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सांसद ने मुसहर जाति के बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दिलाया विद्यालय प्रवेश।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद गरीब मुसहर जाति के बच्चों को अपने हाथों से नहलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह उनके कपड़े भी धोते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग सांसद महोदय की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे एक अलग तरह का संदेश मान रहे हैं।

सांसद ने बताई वजह

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रीवा जिले में मुसहर समाज के करीब 7000 परिवार रहते हैं। इन्हें न तो ठीक से नहाना आता है और न ही कपड़े धोना। ये लोग बहुत गंदगी में रहते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाते। इसीलिए पहले इन्हें स्वच्छता का महत्व समझाया जा रहा है। अब इनके बच्चों को स्कूल भेजकर पढ़ाई भी कराई जाएगी।

पीएम के जन्मदिन पर विशेष पहल

सांसद जनार्दन मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुसहर समाज के बच्चों के जीवन में नई रोशनी लाना चाहते थे। इस अवसर पर उन्होंने त्योंथर विधानसभा के बड़गांव पंचायत में मुसहर परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को नहलाकर साफ कपड़े पहनाए और उनके हाथ में किताब-कापियां भी दीं।

इसके बाद बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। सांसद ने कहा कि वे चाहते हैं कि “प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन बच्चे साफ-सुथरे होकर अच्छे कपड़े पहन कर स्कूल जाएं।”

बच्चों के भविष्य की चिंता

सांसद ने कहा कि मुसहर जाति के बच्चे अब तक स्कूल नहीं जा रहे थे। उनका जीवन गरीबी रेखा से नीचे है। इस समाज के परिवारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। इसलिए अब सबसे पहले शिक्षा और स्वच्छता पर काम किया जा रहा है।सांसद मिश्रा ने परिजनों से कहा कि वह बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें। तभी उनका जीवन स्तर ऊंचा होगा और समाज में बदलाव आएगा।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now