सिंगरौली से अनोखा मामला : कुरकुरे के लिए पुलिस को बुला लिया बच्चा

By: Degital Team

On: Friday, October 3, 2025 5:03 PM

सिंगरौली से अनोखा मामला : कुरकुरे के लिए पुलिस को बुला लिया बच्चा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में 10 साल के बच्चे ने कुरकुरे खरीदने के लिए मां से 20 रुपये मांगे। डांट मिलने पर उसने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस कुरकुरे लेकर बच्चे के घर पहुंची और चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 10 साल के बच्चे ने पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल किया। कॉल करके उसने ऐसी शिकायत की जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए।

खुटार चौकी क्षेत्र के चितरवईर कला गांव के रहने वाले राधेश्याम का बेटा दीपक अपनी मां से कुरकुरे खरीदने के लिए 20 रुपये मांग रहा था। मां और बहन ने पैसे देने के बजाय उसे डांट दिया। इससे बच्चा नाराज हो गया और पुलिस को कॉल कर बैठा।

फोन उठाते ही दीपक ने पुलिस कर्मी से कहा – “मां और बहन मिलकर मुझे मारते हैं।” जब आरक्षक ने वजह पूछी तो बच्चे ने बताया – “मैंने कुरकुरे के लिए 20 रुपये मांगे थे, लेकिन मुझे पैसे नहीं मिले, उल्टा पीटा गया।”

पुलिस टीम इस शिकायत को सुनकर हैरान हो गई, लेकिन उन्होंने बच्चे की लोकेशन ट्रेस कर तुरंत उसके घर पहुंचने का फैसला किया। प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा खुद बच्चों के लिए कुरकुरे का पैकेट लेकर वहां पहुंचे।

जब पुलिस घर पहुंची तो दीपक के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस ने परिवार को भी समझाया कि बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाएं उनके लिए बहुत बड़ी होती हैं। ऐसे में गुस्से के बजाय उन्हें प्यार से समझाना चाहिए।

चौकी प्रभारी शीतला यादव ने बताया कि बच्चे की नाराजगी सिर्फ 20 रुपये को लेकर थी। पुलिस ने परिवार को समझाते हुए बच्चे को कुरकुरे दिए। छोटे दीपक की शिकायत ने पुलिसकर्मियों को भी हंसने और सोचने पर मजबूर कर दिया।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now