MP News : 10वीं की छात्रा अगवा, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा

By: Degital Team

On: Sunday, August 31, 2025 7:19 AM

MP News : 10वीं की छात्रा अगवा, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

एमपी के एक शहर में 10वीं कक्षा की छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कुछ घंटों बाद वह लापता हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर छात्रा को ढूंढ निकला और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। घटना प्रेम प्रसंग का बताया गया है।

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में शुक्रवार शाम 10वीं कक्षा की एक छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। रात होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

छात्रा की गुमशुदगी की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई। दो टीम बनाई गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने छात्रा को खोज लिया और उसे बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी की पहचान निपानिया निवासी शेरू खान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा को अगवा करने वाला युवक उसका रिश्तेदार है। आरोपी का छात्रा के घर आना-जाना था। वह उससे फोन पर भी बातचीत करता था। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। इसके बावजूद उसने छात्रा को अपने जाल में फंसाकर ले जाने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी शेरु खान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक छात्रा को अपने साथ ले जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसकी योजना पर पानी फेर दिया। अब आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now