NEET PG 2025 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। NMC ने देशभर में कुल 73,111 सीटों की लिस्ट जारी की है। जानें आपके राज्य में कितनी सीटें हैं और कितना कोटा तय है।
NEET PG 2025 परीक्षा की तैयारी हर साल लाखों उम्मीदवार करते हैं। इनमें से हजारों को सरकारी कॉलेजों में और बाकी को प्राइवेट कॉलेजों में मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है। ऐसे में सभी उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि देशभर में कुल कितनी सीटें हैं और उनके राज्य में कितनी सीटें तय हुई हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इस लिस्ट में बताया गया है कि कौन से राज्य में कितनी सीटें हैं और किस कैटेगरी के लिए क्या कोटा तय हुआ है।
देशभर में मेडिकल कॉलेजों में सीटों पर एडमिशन के लिए हर साल NEET PG परीक्षा आयोजित की जाती है। NMC के आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 73,111 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें MD, MS और डिप्लोमा कोर्स की सीटें शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में इनकी संख्या में हजारों की बढ़ोतरी हुई है।

नीचे राज्यवार सीटों की लिस्ट दी गई है:
कर्नाटक – 6449
महाराष्ट्र – 6074
तमिलनाडु – 5134
उत्तर प्रदेश – 4220
राजस्थान – 3288
तेलंगाना – 3112
गुजरात – 2910
दिल्ली – 2938
आंध्र प्रदेश – 3568
मध्य प्रदेश – 2348
पश्चिम बंगाल – 2088
केरल – 1945
उत्तराखंड – 1832
ओडिशा – 1234
बिहार – 1229
पुडुचेरी – 1034
हरियाणा – 897
असम – 738
पंजाब – 792
छत्तीसगढ़ – 589
चंडीगढ़ – 585
जम्मू और कश्मीर – 657
हिमाचल प्रदेश – 356
झारखंड – 263
मणिपुर – 255
गोवा – 137
त्रिपुरा – 91
मेघालय – 37
सिक्किम – 34
अरुणाचल प्रदेश – 0
अंडमान और निकोबार – 0
मिजोरम – 0
नागालैंड – 0

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार काउंसलिंग कुल चार चरणों में होगी। पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर तक किए जा सकते हैं। पूरा काउंसलिंग प्रोसेस 17 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच चलेगा।
उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी और अपडेट देख सकते हैं।







