Rewa News : मऊगंज तहसीलदार बी.के. पटेल निलंबित, रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

By: Degital Team

On: Sunday, September 28, 2025 6:51 PM

Rewa News : मऊगंज तहसीलदार बी.के. पटेल निलंबित, रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Rewa News : मऊगंज जिले के तहसीलदार बी.के. पटेल को अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज मामले में रीवा संभागायुक्त ने निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मऊगंज तहसीलदार बी.के. पटेल पर निलंबन की कार्रवाई

मऊगंज जिले में पदस्थ तहसीलदार बी.के. पटेल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रीवा संभागायुक्त बाबू सिंह जामोद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें तहसीलदार पटेल ग्रामीण से गाली-गलौज करते और कॉलर पकड़ते हुए नजर आए। यह घटना ग्राम गनिगवां, बूढ़र देवतालाब तहसील मऊगंज की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने तहसीलदार से भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर जवाब मांगा था। इसी दौरान बहस बढ़ गई और पटेल आपा खो बैठे। आरोप है कि उन्होंने कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण को धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

Rewa News : मऊगंज तहसीलदार बी.के. पटेल निलंबित, रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

रीवा कमिश्नर ने आदेश में लिखा है कि तहसीलदार का यह व्यवहार अशोभनीय और अमर्यादित है। यह किसी शासकीय अधिकारी के अनुरूप नहीं है। उनका कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है।

निलंबन की अवधि में बी.के. पटेल का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

रीवा कमिश्नर बाबू सिंह जामोद ने कलेक्टर मऊगंज को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि तहसीलदार पटेल के खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जांच रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now