SBI Clerk Exam 2025 : SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखें जारी हो गई हैं। प्री एग्जाम 20, 21 और 27 सितंबर को होगा। कुल 6589 पदों पर भर्ती होगी। एडमिट कार्ड 15 सितंबर के बाद डाउनलोड करें।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह भर्ती जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए होगी। इस अभियान के तहत कुल 6589 पदों को भरा जाएगा। बैंक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी।

भर्ती प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को कुल तीन चरणों से गुजरना होगा।
- पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा होगा।
- इसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति से सवाल पूछे जाएंगे।
- यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।
- कुल 100 सवाल होंगे
- समय 1 घंटा तय किया गया है।
- दूसरा चरण मुख्य परीक्षा होगी।
- अंत में स्थानीय भाषा की परीक्षा पास करनी होगी।
- इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार को नियुक्ति मिलेगी।
एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा। संभावना है कि उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 5 अगस्त 2025 को आया था। ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त से 26 अगस्त तक चले थे। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है।

पात्रता और शर्तें
- उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई थी।
- ओबीसी वर्ग को 3 साल, एससी-एसटी को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई।
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना पड़ा।
- एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को शुल्क में पूरी छूट दी गई।
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय तय रहेगा। परीक्षा में समय प्रबंधन बेहद अहम माना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी होगा। उसके बाद मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी।







