Sidhi News : सीधी के चुरहट में दंपत्ति गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

By: Degital Team

On: Monday, September 15, 2025 5:27 PM

Sidhi News : सीधी के चुरहट में दंपत्ति गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर बाइक से गांजा ले जा रहे दंपत्ति को पकड़ा गया। उनके पास से 20 किलो गांजा जब्त हुआ।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक दंपत्ति को गांजे की खेप के साथ पकड़ लिया।

पुलिस को खबर मिली थी कि एक दंपत्ति बाइक से बोरी में गांजा ले जा रहा है। सूचना मिलते ही चुरहट पुलिस ने सर्रा गांव के बाईपास पर घेराबंदी की। यहां एक लाल-काली बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर दंपत्ति के पास से गांजे की बोरी मिली।

बोरी में 20 पैकेट गांजा रखा था। उसका कुल वजन 20 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर बाइक चला रहे नागेंद्र पटेल और उनकी पत्नी निशा पटेल को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और कहां भेजा जाना था। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक बघेल, एएसआई मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक द्विवेदी, उदय प्रकाश तिवारी, आनंद सिंह, तिलक राज सिंह और महिला आरक्षक आकांक्षा सिंह शामिल रहे।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now