Sidhi News : सीधी में करोड़ों की शराब जब्त, तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार

By: Degital Team

On: Saturday, September 27, 2025 7:23 PM

Sidhi News : सीधी में करोड़ों की शराब जब्त, तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Sidhi News : सीधी पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार किया। बहरी थाना पुलिस ने कंटेनर से 690 पेटी (16,140 बोतल) अंग्रेजी शराब जब्त की। कीमत करीब 1.12 करोड़ आंकी गई।

सीधी पुलिस का बड़ा खुलासा, 1.12 करोड़ की शराब पकड़ी

सीधी। अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर सीधी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में बहरी थाना पुलिस ने करोड़ों की अंग्रेजी शराब पकड़ी है।

पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 690 पेटी शराब जब्त की। इसमें 16,140 बोतलें यानी करीब 6124 लीटर शराब पाई गई। जब्त सामग्री की कीमत वाहन और मोबाइल समेत लगभग 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

घेराबंदी कर पकड़ा कंटेनर

थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडेय को 25 सितंबर को सूचना मिली थी। बताया गया कि कंटेनर क्रमांक सीजी-04-पीजे-2105 भारी मात्रा में शराब लेकर गुजरने वाला है। पुलिस ने एनएच-39 पर पाठक ढाबा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने सतर्कता से उसे पकड़ लिया।

हाई-टेक तस्करी का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी का नाम ओम प्रकाश विश्नोई है। वह राजस्थान के जालौर जिले के कोटड़ा का निवासी है। जांच में पता चला कि उसे माल की डेस्टिनेशन की जानकारी नहीं थी। हर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने पर लोकेशन बदलने की सूचना व्हाट्सएप कॉलिंग से दी जाती थी। यानी पूरा नेटवर्क हाई-टेक तरीके से ऑपरेट किया जा रहा था।

Sidhi News :  सीधी में करोड़ों की शराब जब्त, तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार

शराब और कीमत

कंटेनर में मैकडावल नं.1 और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की पेटियां थीं। यह अलग-अलग पैकिंग में पाई गईं। कुल 690 पेटियों में 16,140 बोतलें मिलीं। केवल शराब की कीमत ही करीब 82.80 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

एसपी संतोष कोरी ने कहा कि चालक को गंतव्य की जानकारी नहीं थी। यह नेटवर्क कंट्रोल रूम की तरह काम करता था और सभी लोकेशन अपडेट व्हाट्सएप कॉलिंग से किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।

पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पांडेय, उप निरीक्षक एस.एल. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक जे.एन. श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रामसुन्दर साकेत, आरक्षक प्रभात तिवारी और अवधेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now