MP News : मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए और सिंहस्थ 2028 को देखते हुए 14 नई अंतर राज्य सड़क बनाने का फैसला किया गया है जिससे मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेगी और कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी भी मिलेगी इसके साथ ही खनिज परिवहन परिवहन भी सुगम होगा इन सड़कों में पांच सके छत्तीसगढ़ राजस्थान और उत्तर प्रदेश को डायरेक्ट मध्य प्रदेश से जोड़ेंगे.
मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए बनेगी यह सदके
मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए बछोन- चंदला सरवई-गोरिहार-चंद्रपुरा से गुजरते हुए यह सड़क यूपी के बांदा के मटोंद को जोड़ेगी।इसके साथ ही मप्र के अनूपपुर के गढ़ासरई से छत्तीसगढ़ के मुगेंली जिला के पंडरिया को जोड़ने के लिए भी सड़क बनायी जाएगी. मध्य प्रदेश को राजस्थान से जोड़ने के लिए सिंगोली से नीमच होते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले तक सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही बदनावद थांदला सड़क मार्ग भी बनाया जा रहा है। यह रास्ता थांदला कुशलगढ़ से जाते हुए दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कारिडोर को जोड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 सड़कों के लिए निविदा जारी कर दी गई है और इनको बनाने के लिए कुल 2768.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ये रही पूरी सड़कों की जानकारी
सड़क | लंबाई (किमी में) | परियोजना की लागत (करोड़ में) |
---|---|---|
ब्यौहारी (टेटका मोड़) से शहडोल | 50.65 | 220.59 |
रतलाम झाबुआ | 103.39 | 423.05 |
रायसेन– राहतगढ़ | 92.12 | 165.74 |
गुना फतेहगढ़ परोन | 63.97 | 248.65 |
सकवासा पेटलावद थांदला | 73.74 | – |
थांदला कुशलगढ़ | 73.74 | 432.53 |
शिवपुरी पोहरी कराहल गोरस | 85.11 | 322.01 |
दमोह हटा गैसाबाद सिमरिया | 74.42 | 290.22 |
नीमच सिंगोली (राजस्थान सीमा) | 85.52 | 295.69 |
गढ़ासराई-पंडरिया मार्ग (छत्तीसगढ़ सीमा) | 46.53 | – |
बचोन- चंदला सरवई-गोरिहार-चंद्रपुरा (एमपी-यूपी सीमा) | 58.32 | – |
उज्जैन मक्सी | 36.50 | – |
मोरन चितोरा | 29.40 | – |
ये भी पढ़ें : Singrauli News : सिंगरौली पुलिस की कई स्कूली वाहनों के खिलाफ चलानी करवाही
ये भी पढ़ें : NCL Bharti 2024 : एनसीएल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, पाँच सौ से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन