Singrauli News : सिंगरौली 20 मई ऊर्जाधानी में विगत तीन दिनों मौसम का मिजाज बदल जाने से तापमान उछलकर 44 डिग्री जैसे महसूस हो रहा है। दरअसल ऊर्जाधानी में सूर्य देवता अपना असली रूप दिखा रहे हैं। आलम यह है कि दो दिनों से लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी से हर कोई परेशान है। घरों के अन्दर बाहर कही भी राहत नही हैं। कूलर-पंखे सब जवाब दे रहे हैं। यहां तक कि रात 10 बजे के बाद भी गर्मी से राहत नही मिल रही है। आलम यह है कि विगत तीन दिनों से जिले का तापमान 44 डिग्री जैसे महसूस हो रहा है। वही लू के प्रकोप ने भी लोगों को हलाकान कर रख दिया है।
बच्चे हो रहे लू के शिकार
बताया जा रहा है कि इन दिनों छोटे बच्चें इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में इन दिनों लू के चपेट में आने से बच्चे भारी तादात में इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं। इधर मौसम विभाग अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
ये भी पढ़ें : IAS Interview Questions 2024 : एक आदमी 10 दिनों तक बिना सोए कैसे रह सकता है?, 99% लोगों को नही होगा पता
ये भी पढ़ें : IAS Interview Questions 2024 : ऐसा कौन सा फल है जिसमें PAPA का नाम आता है?, 99% लोगों को नही होगा पता