Today Singrauli Temperature : सिंगरौली ऊर्जाधानी में प्रचंड गर्मी ने हाल बे हाल कर रखा है। पिछले दो दशक में आज सर्वाधिक गर्मी का दिन रहा। बरगवां में तापमान 49.8 डिग्री नापा गया है। महान हिंडालको कंपनी ने तापमान मापी यंत्र लगा हुआ है। वही चितरंगी में तापमान 47 डिग्री था। लेकिन सोनतीर अंचल में 50 डिग्री की तरह तापमान
महसूस हो रहा था। दरअसल नौतपा कई वर्षों बाद अपना असली रूप दिखा रहा है। आलम यह है कि आज नौतपा के 5वें दिन जिले में सबसे ज्यादा तापमान दोपहर 3 बजे हिंडालको महान परियोजना के इर्दगिर्द नापा गया है। यहां बरगवां में तापमान 49.8 डिग्री रहा है। वही बैढ़न इलाके में 46 डिग्री रहा है। जबकि चितरंगी नगर में 47 डिग्री एवं सोनतीर इलाके में 50 डिग्री की तरह तापमान महसूस हो रहा था। उधर मौसम विभाग ने कल के लिए भी हीटवेव चलने की संभावना जताते हुये आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम आंकी जा रही है। आगे आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान जताया जा रहा है।