India First Solar Mission : 2 सितंबर 2023 को अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी 57 से आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था। अब इतने दिन बीत जाने के बाद आदित्य-एल-1 मिशन ने एक और कामयाबी हासिल की है। मिशन के एसयूआईटी और वीईएलसी उपकरणों ने मई के दौरान सूर्य की गतिशील गतिविधियों को कैद किया है, आज सोमवार को इसरो ने आदित्य L-1 की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि कोरोनल मास इजेक्शन से जुड़ी कई X-क्लास और M-क्लास फ्लेयर्स दर्ज की गईं, जिससे महत्वपूर्ण भू-चुंबकीय तूफान पैदा हुए। आदित्य L-1 सूरज में हो रही हर हलचल पर नजर रख रहा है। इसी क्रम में सूरज में उठे सौर तूफान को भी अपने कैमरे में कैद किया है।
India First Solar Mission 2 सितंबर 2023 को किया गया था लॉन्च
आपको बता दें कि India First Solar Mission ‘आदित्य एल 1’ 6 जनवरी को एल 1 पॉइंट की हेलो ऑर्बिट पर पहुंचा दिया गया था। India First Solar Mission को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वाइंट 1 के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया गया है। इस मिशन को पिछले साल 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।