NEET UG 2025 : MCC ने जारी किया Round-2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल, 4 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

By: Degital Team

On: Tuesday, September 2, 2025 1:15 PM

NEET UG 2025: MCC releases new schedule for Round-2 counseling, registration starts from September 4
Google News
Follow Us
---Advertisement---

NEET UG 2025 : MCC ने NEET UG 2025 Round-2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। रजिस्ट्रेशन 4 से 9 सितंबर तक चलेगा। परिणाम 12 सितंबर को घोषित होंगे। 

NEET UG 2025 : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2025) पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने Round-2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अब मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर से 9 सितंबर 2025 तक किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पूरी होगी।

सीट मैट्रिक्स और चॉइस फिलिंग

नए शेड्यूल के अनुसार, भाग लेने वाले सभी संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन 3 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 सितंबर तक उम्मीदवार कॉलेज और कोर्स को चुन सकेंगे। इस प्रक्रिया को “चॉइस फिलिंग और लॉकिंग” कहा जाता है। हर छात्र को 9 सितंबर तक अपनी पसंद लॉक करना अनिवार्य होगा।

कौन लेगा हिस्सा ?

  • वे छात्र, जिन्हें Round-1 में कोई सीट नहीं मिली।
  • वे उम्मीदवार, जिन्हें Round-1 में सीट मिली थी, लेकिन वे उससे संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर विकल्प चाहते हैं।
  • इसलिए Round-2 छात्रों को अपनी पसंद का कॉलेज या कोर्स पाने का नया मौका देता है।

परिणाम और रिपोर्टिंग

MCC के अनुसार, Round-2 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 10 और 11 सितंबर को होगी। इसका परिणाम 12 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 13 से 19 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इस अवधि में दस्तावेज़ सत्यापन और एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

राज्य कोटा काउंसलिंग

MCC ने राज्य कोटे की काउंसलिंग की तिथियां भी तय कर दी हैं। यह प्रक्रिया 10 से 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। यानी इस दौरान स्टूडेंट्स को राज्य स्तर पर भी मेडिकल सीट पाने का मौका मिलेगा।

जरूरी दस्तावेज़

  1. NEET UG 2025 स्कोरकार्ड
  2. परीक्षा एडमिट कार्ड
  3. कक्षा 10वीं मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  4. कक्षा 12वीं मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  5. पहचान पत्र (आधार, पैन, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (8)
  7. प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  8. जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
  9. दिव्यांग प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)

आगे का शेड्यूल भी जारी

  • MCC ने आगे की काउंसलिंग तिथियां भी घोषित कर दी हैं।
  • Round-3 का रजिस्ट्रेशन 24 से 29 सितंबर तक होगा।
  • इसका परिणाम 3 अक्टूबर को आएगा।
  • इसके बाद स्ट्रे वेकेंसी राउंड 14 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका परिणाम 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
  • अब छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में दाखिला पाने के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now