SSC CGL परीक्षा 2025 : SSC ने CGL परीक्षा 2025 में बड़ा बदलाव किया है। अब जिम्मेदारी चार एजेंसियों को दी जाएगी और परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों के घर से 100 किमी के दायरे में रहेंगे।
SSC CGL परीक्षा 2025 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने CGL परीक्षा 2025 को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा का जिम्मा चार अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा जाएगा। इसका मकसद है तकनीकी गड़बड़ियों को कम करना और छात्रों को राहत देना।
SSC का यह फैसला लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा केंद्र पास होंगे, परेशानी कम होगी और तकनीकी दिक्कतें भी घटेंगी। जुलाई-अगस्त की परीक्षाओं में कई दिक्कतें आई थीं, इन समस्याओं की वजह से परीक्षार्थी काफी परेशान हुए थे।
पिछली परीक्षाओं में हुई समस्याएं।
- कंप्यूटर खराब होने और माउस न चलने की शिकायतें मिलीं।
- आधार सत्यापन में देरी हुई।
- छात्रों को दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
- कई बार परीक्षा सही समय पर शुरू भी नहीं हो पाई।
चेयरमैन का बयान
SSC चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। नई व्यवस्था इसी वजह से बनाई गई है।
- इस बार CGL परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी।
- सभी परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों के घर से 100 किलोमीटर के दायरे में रहेंगे।
- अलग-अलग चार एजेंसियों को जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि तकनीकी गड़बड़ियां कम हों।
सितंबर में होगी परीक्षा
चेयरमैन ने साफ किया कि इन बदलावों की वजह से परीक्षा की तारीख थोड़ी आगे बढ़ानी पड़ी है। अब सितंबर 2025 में ही SSC CGL परीक्षा आयोजित की जाएगी। नई व्यवस्था से छात्रों को कई तरह के फायदे होंगे
- लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- तकनीकी गड़बड़ियां काफी हद तक खत्म होंगी।
- परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और आसान होगी।







