CBSE ने जारी किया CWSN छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, जानें कब और कैसे करें पंजीकरण

By: Degital Team

On: Saturday, September 6, 2025 1:08 PM

CBSE ने जारी किया CWSN छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, जानें कब और कैसे करें पंजीकरण
Google News
Follow Us
---Advertisement---

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए CWSN छात्रों का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी किया है। यह प्रक्रिया 9 से 22 सितंबर 2025 तक परिक्षा संगम पोर्टल पर चलेगी। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए दिव्यांग और विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN – Children With Special Needs) का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। सीबीएसई की इस पहल का मकसद है कि ऐसे छात्रों को परीक्षा के दौरान सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मिल सकें।

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा में इस प्रक्रिया को पूरा करें। स्कूलों को अपने यहां पढ़ने वाले पात्र छात्रों का पंजीकरण “परिक्षा संगम” (Pariksha Sangam) पोर्टल पर करना होगा। इसके साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की जिम्मेदारी भी स्कूलों की होगी।

कब होगा रजिस्ट्रेशन?

सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। यह प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) से शुरू होगी। अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 (सोमवार) रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इस अवधि में सभी स्कूलों को पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना होगा।

स्कूलों को उठाने होंगे ये कदम

  • छात्रों को CWSN के रूप में चिन्हित करना।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट और दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना।
  • प्रत्येक छात्र की जरूरत के अनुसार परीक्षा सुविधाएं चुनना।
  • सीबीएसई द्वारा दिए गए SOP का पालन करना।

छात्रों को मिलेगा क्या फायदा?

पंजीकरण पूरा होने के बाद, छात्रों के लिए चुनी गई सुविधाएं उनके एडमिट कार्ड पर दर्ज हो जाएंगी। इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा केंद्र पहले से तैयार रहेंगे। छात्रों को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त समय, अलग बैठने की व्यवस्था, सहायक लेखक (Writer) या अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा दे सकेंगे।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now