उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता (AE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC AE मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता (AE) मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है।
आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कितने पदों पर भर्ती होगी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 609 पद भरे जाएंगे। इनमें 582 पद सामान्य चयन और 22 पद विशेष चयन के अंतर्गत आते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे।
परीक्षा कब हुई थी
UPPSC AE की प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। यह परीक्षा प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी सहित कई शहरों में संपन्न हुई थी।
इस भर्ती का विज्ञापन 17 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 मई 2025 को घोषित किया गया था। इस रिजल्ट में कुल 7358 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया था।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर “संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) (मुख्य) परीक्षा-2024 हेतु प्रवेश पत्र” लिखा होगा।
- उस पर क्लिक करें।
- अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड भरें।
- अब “डाउनलोड एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।







