सूरत में सीधी के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल

By: Degital Team

On: Friday, November 7, 2025 6:31 PM

सूरत में सीधी के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के सीधी जिले का युवक सूरत में रोज़ी-रोटी कमाने गया था। वहाँ उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।

सूरत में सीधी के युवक के साथ अमानवीयता, वीडियो देख दहले लोग

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के नकझर खुर्द गांव का 26 वर्षीय युवक सूरत में काम करने गया था। वह अपने परिवार के लिए रोज़ी-रोटी कमाने निकला था। लेकिन गुजरात में उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक बदमाश युवक को बुरी तरह प्रताड़ित करता दिख रहा है। परिजनों के अनुसार उस बदमाश का नाम भोला भाई बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिखता है कि आरोपी युवक को ज़बरदस्ती नीचे बिठाकर पैर के तलवे चटवा रहा है। वह उसकी बाल पकड़कर पिटाई करता है। कई बार उसे थप्पड़ भी मारता है। युवक चाकू की नोक पर डरा हुआ नज़र आता है।

यह भयावह वीडियो पीड़ित ने 4 नवंबर की रात अपने वॉट्सऐप और फेसबुक स्टेटस पर डाला था। जैसे ही वीडियो परिजनों और दोस्तों तक पहुँचा, घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद से युवक का मोबाइल स्विच ऑफ है। उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बुधवार सुबह लगभग 11 बजे परिवार बहरी थाना पहुँचा। युवक के पिता ने थाना प्रभारी राजेश पांडेय को आवेदन दिया। उन्होंने बेटे को खोजने और सकुशल घर लाने की गुहार लगाई।

परिजनों ने भोला भाई पर चाकू दिखाकर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि यह मामला गुजरात से जुड़ा है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। पुलिस ने परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया है।

युवक के पिता भी बेटे की तलाश में गुजरात रवाना हो गए हैं। इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा और उनके शोषण पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now