Merchant Navy समुद्र से जुड़ा वो करियर, जहां सैलरी भी शानदार और भविष्य भी सुरक्षित

By: A. K. Kushwaha

On: Saturday, January 17, 2026 8:50 PM

Merchant Navy समुद्र से जुड़ा वो करियर, जहां सैलरी भी शानदार और भविष्य भी सुरक्षित
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Merchant Navy सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल करियर है।कम प्रतिस्पर्धा, शानदार सैलरी, इंटरनेशनल एक्सपोज़र और भविष्य की सुरक्षा, ये सभी चीजें इसे युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।

अगर आप अनुशासन, मेहनत और रोमांच से भरा करियर चाहते हैं, तो Merchant Navy आपके लिए सही रास्ता हो सकता है।

भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक मैरीटाइम सेक्टर में 1.5 करोड़ से अधिक रोजगार पैदा किए जाएं। ऐसे में आने वाले समय में इस फील्ड की डिमांड और तेज़ होने वाली है।

Merchant Navy और Indian Navy में अंतर

अक्सर युवाओं के मन में यह भ्रम रहता है कि मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी एक ही हैं, जबकि दोनों का उद्देश्य पूरी तरह अलग है।

मर्चेंट नेवी(Merchant Navy)

  • वाणिज्यिक (Commercial) क्षेत्र
  • माल ढोने वाले जहाज़
  • प्राइवेट सेक्टर
  • कमाई आधारित प्रोफेशन

इंडियन नेवी (Indian Navy)

  • देश की रक्षा
  • सरकारी सेवा
  • NDA के जरिए चयन
  • सैन्य अनुशासन और सेवा भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मर्चेंट नेवी एक “कॉस्ट सेंटर” है, जहां प्रदर्शन के आधार पर कमाई होती है, जबकि नेवी देश सेवा के लिए होती है।

मर्चेंट नेवी में कौन-कौन से विभाग होते हैं?

1- डेक डिपार्टमेंट (Navigation)

जहाज़ को सुरक्षित रूप से चलाने की जिम्मेदारी होती है।
पद होते हैं

  • डेक कैडेट
  • थर्ड ऑफिसर
  • सेकेंड ऑफिसर
  • कैप्टन

कोर्स (Course)

  • Diploma in Nautical Science
  • B.Sc Nautical Science

2 – इंजन डिपार्टमेंट (Marine Engineering)

जहाज़ के इंजन और मशीनरी की देखरेख करता है।

कोर्स ( Course )

  • B.Tech Marine Engineering
  • Graduate Marine Engineering (GME)

पोस्ट (Post)

  • Junior Engineer
  • Fourth / Third / Second Engineer
  • Chief Engineer

3-इलेक्ट्रो-टेक्निकल ऑफिसर (ETO)

शिप के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, अलार्म और सेंसर की ज़िम्मेदारी।

योग्यता (Eligibility)

  • Electrical / Electronics में BE या BTech
  • DG Shipping Approved ETO Course

4-GP Rating (Support Crew)

डेक और इंजन दोनों विभागों में सहायक भूमिका।

योग्यता (Eligibility)

  • 10वीं पास
  • उम्र: 17.5 से 25 वर्ष
  • 6 महीने का कोर्स

कौन कर सकता है मर्चेंट नेवी जॉइन?

  • जिन्हें टेक्नोलॉजी और मशीनरी में रुचि हो
  • जो लंबे समय तक घर से दूर रह सकें
  • जो अनुशासन में काम कर सकें
  • मानसिक और शारीरिक रूप से फिट हों
  • जिन्हें विदेश घूमने का शौक हो

विशेषज्ञों के अनुसार, यह करियर उन्हीं के लिए बेहतर है जो चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करना पसंद करते हैं।

योग्यता Merchant Navy Eligibility

  • 12वीं PCM (Physics, Chemistry, Maths)
  • न्यूनतम 60% अंक
  • इंग्लिश में 50%
  • आंखों की रोशनी: 6/6
  • उम्र: 17 से 25 वर्ष

 जिनके पास PCM नहीं है, वे NIOS से पढ़ाई कर सकते हैं या GP Rating का विकल्प चुन सकते हैं।

एडमिशन कैसे होता है? Merchant Navy Admission 2026

भारत में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई के लिए मुख्य संस्थान है . 
Indian Maritime University (IMU)

हर साल IMU-CET परीक्षा होती है, जिसके आधार पर एडमिशन मिलता है।

सैलरी और करियर ग्रोथ Merchant Navy Salary

पद अनुमानित सैलरी
डेक कैडेट ₹30,000 – ₹45,000
जूनियर ऑफिसर ₹60,000 – ₹90,000
सेकेंड ऑफिसर ₹2–4 लाख
चीफ इंजीनियर / कैप्टन ₹8–15 लाख प्रति माह

विशेषज्ञों के अनुसार, ऑयल टैंकर और LNG शिप्स में सैलरी सबसे ज्यादा होती है।

भारत के प्रमुख मर्चेंट नेवी कॉलेज

  • Indian Maritime University (IMU)
  • TMI Pune
  • AMET Chennai
  • Anglo Eastern Maritime Academy
  • SIMS Chennai
  • International Maritime Institute, Noida
For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now