AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। AAI ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास गेट (GATE) स्कोर भी होना चाहिए। यानी केवल डिग्री ही नहीं बल्कि गेट पास होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- SC और ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।
- OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अलग से भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। यही वजह है कि यह नौकरी युवाओं के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर “RECRUITMENT OF JUNIOR EXECUTIVES THROUGH GATE” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को दोबारा ध्यान से चेक करें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें। AAI की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार करियर अवसर है, जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।







