अमिताभ बच्चन का ब्लैंक ट्वीट, फैंस में बढ़ी चिंताएं

By: Degital Team

On: Tuesday, November 11, 2025 3:00 PM

अमिताभ बच्चन का ब्लैंक ट्वीट, फैंस में बढ़ी चिंताएं
Google News
Follow Us
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन ने रात को बिना कुछ लिखे ट्वीट किया। फैंस ने इसे धर्मेंद्र की हेल्थ और दिल्ली ब्लास्ट से जोड़ा। सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे।

अमिताभ बच्चन का ब्लैंक ट्वीट, फैंस में बढ़ी हलचल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते हैं। कई बार वे हादसों या दुखद घटनाओं पर संवेदना भी व्यक्त करते हैं। ज्यादातर बार वे ट्विटर पर अपने विचार साझा करते हैं।

लेकिन इस बार उनका ट्वीट कुछ अलग था। उन्होंने रात करीब 3 से 3:30 के बीच एक ट्वीट किया। उसमें सिर्फ लिखा था — “T 5561” और बाकी ट्वीट खाली छोड़ दिया। इसमें कोई शब्द नहीं था।

इस अजीब ट्वीट को देखकर उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। सभी सोच में पड़ गए कि आखिर बिग बी क्या कहना चाह रहे हैं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

पोस्ट के नीचे कई फैंस ने कमेंट किए। किसी ने लिखा, Ink khatam ho gayi kya sir? (स्याही खत्म हो गई क्या सर?)।
एक यूज़र ने मजाक में कहा, ‘जय, वीरू को देख आना, वो अस्पताल में है, दोस्ती मत तोड़ना।’
कई लोगों ने धर्मेंद्र का नाम लेते हुए लिखा कि कुछ अपने दोस्त के लिए लिख देते।
कुछ ने पूछा कि क्या कोई ऐसी बात है जिसने उन्हें खामोश कर दिया।

धर्मेंद्र की तबीयत और अफवाहें

अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त और को-स्टार धर्मेंद्र इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

कल से उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थीं। इन अफवाहों को हेमा मालिनी ने खुद खारिज किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अब बेहतर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

अब अमिताभ के इस ब्लैंक ट्वीट को कई लोग धर्मेंद्र की तबीयत से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अमिताभ ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है। अब फैंस यही जानना चाहते हैं कि आखिर बिग बी का यह खामोश ट्वीट क्या संदेश दे रहा है।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now