हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो ‘चिलगम’ में मलाइका अरोड़ा नजर आने वाली हैं। गाने का टीजर रिलीज होते ही एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने उनके डांस मूव्स को अश्लील बताया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिर से पर्दे पर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘थामा’ में एक आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। अब वह सिंगर हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो ‘चिलगम’ में नजर आने वाली हैं।
यह गाना रिलीज होने वाला है। बीते शुक्रवार को इसका टीजर लॉन्च किया गया था। टीजर जारी होते ही मलाइका सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने उनके डांस मूव्स को लेकर कई टिप्पणियां कीं।
टीजर में मलाइका लैदर पैंट्स और बोहो स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। उनका लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। उन्होंने एनर्जेटिक डांस किया है और अपनी सिजलिंग परफॉर्मेंस से फैंस का ध्यान खींचा है।

लेकिन कुछ यूजर्स को उनका अंदाज पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके डांस स्टेप्स को ‘अश्लील’ बताया है। कई नेटिजेंस का कहना है कि मलाइका को 52 साल की उम्र में इस तरह के डांस नहीं करने चाहिए।
हनी सिंह का यह गाना ‘चिलगम’, उनके नए म्यूजिक एल्बम ‘51 डेज’ का हिस्सा है। टीजर रिलीज के बाद यह गाना पहले ही विवादों में आ गया है। अब देखना होगा कि गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया रहती है।







