इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
IOCL में जूनियर इंजीनियर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार iocl.com या ibpsonline.ibps.in/ioclsep25/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे।
शैक्षिक योग्यता और अंक
- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरूरी है।
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग को कम से कम 65 प्रतिशत अंक चाहिए।
- एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्हें केवल 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
आयु सीमा
एक जुलाई 2025 को उम्मीदवार की उम्र 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
IOCL ने चयन के लिए तीन चरण तय किए हैं।
- पहला चरण : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- दूसरा चरण : ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप टॉक
- तीसरा चरण : पर्सनल इंटरव्यू
इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले ही इस नौकरी के योग्य होंगे।
वेतनमान
कंपनी ने वेतनमान काफी आकर्षक रखा है। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इतना अच्छा पैकेज युवाओं के लिए इस अवसर को और खास बना रहा है।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार को पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- इसके बाद शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
- यदि शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- सब कुछ पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
कंपनी ने साफ किया है कि आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 है।







