MPPSC Result 2024 : देवांशु शिवहरे टॉपर, ऋषभ अवस्थी दूसरे स्थान पर, देखें पूरी लिस्ट

By: Degital Team

On: Saturday, September 13, 2025 8:35 PM

MPPSC Result 2024 : देवांशु शिवहरे टॉपर, ऋषभ अवस्थी दूसरे स्थान पर, देखें पूरी लिस्ट
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MPPSC Result 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया। श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान हासिल किया। सागर के ऋषभ अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे। टॉप-13 में 5 महिलाएं शामिल।

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं सागर जिले के देवरी के ऋषभ अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे।

देवांशु शिवहरे ने कुल 953 अंक प्राप्त किए। ऋषभ अवस्थी को 945.50 अंक मिले। दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।

टॉप-13 में 5 महिलाएं शामिल

इस बार की परीक्षा में टॉप-13 सूची में कुल 5 महिलाएं शामिल हुई हैं। इनका चयन भी डिप्टी कलेक्टर पद पर किया गया है। बाकी 8 पद पुरुष अभ्यर्थियों को मिले हैं।

टॉपर लिस्ट MPPSC 2024

  1. देवांशु शिवहरे – पहला रैंक – 953 अंक (1685 में से)
  2. ऋषभ अवस्थी – दूसरा रैंक – 945.50 अंक
  3. अंकित – तीसरा रैंक – 942 अंक
  4. शुभम – चौथा रैंक – 913 अंक
  5. हर्षिता दवे – पांचवा रैंक – 893.75 अंक
  6. रुचि जाट – छठा रैंक – 891 अंक
  7. नम्रता जैन – सातवां रैंक – 890 अंक
  8. गिरराज परिहार – आठवां रैंक – 859.75 अंक
  9. स्वर्णा दिवान – नौवां रैंक – 833.75 अंक
  10. विक्रमदेव सरयम – दसवां रैंक – 765.50 अंक
  11. शिवानी सिरमचे – ग्यारहवां रैंक – 761.50 अंक
  12. जतिन ठाकुर – बारहवां रैंक – 759.75 अंक
  13. हिमांशु सोनी – तेरहवां रैंक – 716 अंक

आयोग से जारी जानकारी

आयोग ने बताया कि इस बार चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाएगा। सबसे अधिक चर्चा देवांशु शिवहरे और ऋषभ अवस्थी की सफलता को लेकर रही।

For Feedback - editor@newsonehindi.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now