A Big Gift To The MP Workers : मध्य प्रदेश की नई सरकार का गठन जब से हुआ है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब से मध्य प्रदेश की सत्ता को संभाला है तब से वह प्रदेशवासियों को एक से बढ़कर एक तोहफे दिए जा रहे हैं, कल 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा कर दी जिससे मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है आपको बता दे की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मजदूरों के लिए ₹40000 खर्च कर उनके आवागमन की व्यवस्था करवाने वाले हैं तो चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
इस काम के लिए मिलेंगे 40000 रुपए
आपको बता दे कि कल 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मजदूरों को अब स्कूटर खरीदने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार सहायता राशि देगी जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि अब सरकार ई स्कूटर खरीदने के लिए ₹40000 की आर्थिक सहायता करेगी।
दिव्यंग और मृत्यु के आधार पर मिलने वाली राशि को भी बढ़ाया
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा झंडा फहराया इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के लिए सौगातो का पिटारा खोल दिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मजदूरों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि मजदूरों की दिव्यंग और मृत्यु के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹4 लाख कर दिया गया है।
अन्य कई घोषणाएं भी हुई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल अन्य कई घोषणाएं की जिसमें लोगों को संबल योजना के तहत श्रमिक परिवारों को 670 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया है स्वामित्व योजना के माध्यम से 23 लाख 50000 लोगों को स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं मध्य प्रदेश में एक करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ मिल रहा है इसलिए इस वर्ष 600 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।