Singrauli News : सरई। सरई रेलवे गेट के पास आज दिन सोमवार दोपहर के समय बस एवं बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। गनिमत रही कि दोनों वाहनों के सवारी बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार राहुल बस सर्विस एवं एक बोलेरो वाहन रेलवे गेट के पास टकरा गये।
जिस वक्त यह हादसा हुआ दोनो वाहन ज्यादा रफ्तार में नही थे। जिसके बदौलत किसी प्रकार की जन हानि नही हुई। दोनो वाहनों में सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। हालांकि उक्त घटना की सूचना सरई पुलिस तक नही पहुंच पाई। लेकिन हादसे के वक्त यात्री सहम गये थे।